ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना पुलिस ने जीटी रोड पर चलती कार से फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई टोयोटा ग्लैंजा कार बरामद की है।
15 जून को बुलंदशहर से दादरी की ओर जा रही एक कार से फायरिंग की सूचना मिलने पर बादलपुर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। एनटीपीसी रोड के पास घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल, नीतू उर्फ कुलदीप और मनोज उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से छह अवैध हथियार, 140 जिंदा कारतूस, 19 खोखा कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी