नकुड: पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए धोराला रोड से दो चोरों को किया गिरफ्तार
रविवार को नकुड़ पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए धोराला रोड से दो चोरो को गिरफ्तार किया है l अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के तेल के 5 केन, टाटा मैजिक गाड़ी व 1500 रुपए बरामद हुए है l अभियुक्तों के नाम रहमान पुत्र सऊद खान व सुहेल पुत्र रशीद बताये है l अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है l