पालीगंज: महाबलीपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए मारपीट के दौरान दो संगे भाई घायल
Paliganj, Patna | Jun 25, 2026 पालीगंज थाना क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट के दौरान दो सगे भाई घायल हो गए है। घायलों की पहचान दीपक कुमार और विकास कुमार के रूप में की जा रही है। दोनों भाइयों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।