टीकमगढ़: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ज़िले के पुलिस बल को मिलेगा सिंहस्थ 2028 हेतु विशेष प्रशिक्षण
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा आगामी सिंहस्थ 2028 के सफल आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त पुलिस बल के प्रशिक्षण संबंधित तैयारी की समीक्षा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई पुलिस व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण संबंधी विषयों पर जिला स्तर पर प्रशिक्षित किए जाने की कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई।