नरपतगंज: नरपतगंज थाना परिसर के समीप एनएच पर पुलिस ने ट्रक पर लोड 1858 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ खलासी को किया गिरफ्तार
नरपतगंज फारबिसगंज एनएच के नरपतगंज थाना परिसर के समीप पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रक पर लोड 1858 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ खलासी को गिरफ्तार कर थाना लाया। जबकि इस कार्रवाई में चालक व तस्कर भागने में सफल रहे। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार खलासी को आवश्यक पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए न्यायिक हिरासत में अरारिया भेजा गया।