मुरैना नगर: मुरैना DM के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों का ताबड़तोड़ निरीक्षण, CEO के पहुंचते ही मचा हड़कंप, 107 छात्र अनुपस्थित
मुरैना जिले में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर जिला पंचायत CEO कमलेश कुमार भार्गव ने छह परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं, गोपनीयता और अनुशासन की जांच की गई। हाईस्कूल हिन्दी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण रही।DEO के अनुसार कुल 1529 परीक्षार्थियों में से 1422 उपस्थित हुए, जबकि 107 छात्र अनुपस्थित पाए गए।