मधुबनी के बेनीपट्टी प्रखंड के परकौली पंचायत स्थित राणा टोल में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दकी समेत पार्टी नेताओं ने मंडल कारा में मृत बंदी रौशन कुमार यादव के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मृतक की मां और बहन से घटना की जानकारी ली और परिवार की परेशानियां सुनीं। इसके बाद प्रेस वार्ता में अब्दुल बारी सिद्दकी ने जेल में हुई मौत को गंभीर मामला बताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि राजद पीड़ित परिवार के साथ न्याय की लड़ाई में खड़ा है। उन्होंने जानकारी दी कि 20 अगस्त को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव भी पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे।
#MadhubaniNews #Madhubani #Benipatti #BiharNews #RoshanYadav #RJD #AbdulBariSiddiqui #TejashwiYadav #JailDeath #BiharPolitics #MadhubaniPolitics #JusticeForRoshan #DENNewsMadhubani
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Madhubani Local News ] [ Benipatti News ] [ Roshan Yadav ] [ Roshan Yadav Death ] [ Abdul Bari Siddiqui ] [ RJD News ] [ Tejashwi Yadav ] [ Bihar Politics ] [ Madhubani Politics ] [ Jail Death Madhubani ] [ Justice For Roshan ]