प्रयागराज से कानपुर आया यात्री, ऑटो में बना कथित लूट का शिकार!
प्रयागराज निवासी राजेश पटेल देर रात रावतपुर से झकरकटी जाने के लिए ऑटो में सवार हुए थे। आरोप है कि रास्ते में ऑटो में मौजूद लोगों ने उनके साथ मारपीट कर करीब ₹30 हजार और मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर कथित तौर पर उन्हें चलती ऑटो से बाहर फेंक दिया गया।
राजेश ने ऑटो चालक पर भी आरोपियों से मिलीभगत का संदेह जताया है। घायल राजेश का हैलेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।
.
.
.
#Kanpur #KanpurNews #KanpurCrime #CrimeNews #KanpurPolice Rawatpur