टिहरी: टिहरी में 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
टिहरी गढ़वाल में ऑपरेशन प्रहार के तहत कीर्तिनगर पुलिस ने चौरास इलाके से 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ कैलाश सिंह उर्फ बुलेट को गिरफ्तार किया। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।