कोंडागांव: कोंडागांव में टेंट कारोबारी हत्याकांड, आरोपी से कराया गया क्राइम रीक्रिएशन, घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़
जिला मुख्यालय कोंडागांव में टेंट कारोबारी की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने जांच तेज करते हुए गिरफ्तार आरोपी से आज सोमवार की सुबह 10 बजे घटनास्थल पर क्राइम रीक्रिएशन कराया। इस दौरान घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण रहा। पुलिस के अनुसार, आरोपी सुरेश देवांगन को हिरासत में लेकर वारदात स्थल पर ले जाया.