मुरैना नगर: मुरैना कलेक्टर के सख्त निर्देश पर SDM का बड़ा प्रहार, 10 पटवारियों की वेतन वृद्धि रुकी,एक पटवारी कों किया निलंबित।
मुरैना में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर एसडीएम बीएस कुशवाह ने राजस्व अमले पर बड़ी कार्रवाई की। फार्मर आईडी और बैकेट कार्यों में लापरवाही मिलने पर 10 पटवारियों की दो-दो वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोक दी गई। बमरौली हल्के की पटवारी सहदेवी शाक्य को गंभीर उदासीनता के चलते तत्काल निलंबित किया गया। प्रशासन ने सख्त संदेश दिया। विभाग में हड़कंप मचा.है।