सासाराम: शेरशाह अभियंत्रण महाविद्यालय में 'विधिक एवं वित्तीय अनुपालन' पर कार्यशाला का आयोजन
Sasaram, Rohtas | May 20, 2026 शेरशाह अभियंत्रण महाविद्यालय में “विधिक एवं वित्तीय अनुपालन” पर कार्यशाला आयोजित । स्टार्टअप सेल, शेरशाह अभियंत्रण महाविद्यालय, सासाराम में बुधवार को “विधिक एवं वित्तीय अनुपालन” विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों एवं नवोदित उद्यमियों को उद्योग स्थापना से जुड़ी कानूनी, वित्तीय और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जानकारी देना था।