शिवहर: समाहरणालय में मुहर्रम और महावीरी झंडा को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई
मुहर्रम और महावीरी झंडा को लेकर शिवहर समाहरणालय संवाद कक्ष में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति का बैठक किया गया है. यह बैठक सोमवार दोपहर 03 बजे एसडीएम अविनाश कुणाल व एसडीपीओ सुशील कुमार की अध्यक्षता में किया गया है. दोनों पर्व को शांतिपूर्ण लोगों से मनाने की अपील की गई है. डीजे बजाने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है. सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।