बांका: लक्ष्मीनिया पुल के पास सड़क किनारे मिला अज्ञात शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बांका अस्पताल भेजा
Banka, Banka | May 24, 2026 बांका जिले के धोरैया थाना अंतर्गत एनएच 84 मुख्य सड़क स्थित लक्ष्मीनिया पुल के पास सड़क किनारे पुलिस ने एक अज्ञात शव को बरामद किया। शव की पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने रविवार की सुबह 11:00 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया। पुलिस के अनुसार अज्ञात व्यक्ति की मौत भूख प्यास एवं भीषण गर्मी से होने की आशंका जताई जा रही है।