पलामू पुलिस के द्वारा ‘मुस्कान’ अभियान चलाया गया। इसके तहत जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र से गुम हुए 88 मोबाइल फोन खोजे गये। एक एक करके सारे मोबाइल फोन संबंधित धारकों को वापस किए गए। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे कई लोगों का मोबाइल वापस किए। मोबाइल मिलने पर लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखी गयी।