बुढ़ार: बुढार पुलिस ने चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 24 लीटर अवैध शराब की ज़ब्त की
Burhar, Shahdol | May 31, 2026 शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने चार अलग-अलग स्थानो पर दबिश देकर 24 लीटर अवैध शराब जप्त की है,और पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं पर अपराध दर्ज किया है, पुलिस ने रविवार को लगभग 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि यह कार्यवाही मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने की है।