घाघरा: गुटवा गांव में दो जगह चोरी: दुकान, घर से सामान, नकदी व बछिया चोरी, पीड़ित ने घाघरा थाने में दी शिकायत
Ghaghra, Gumla | May 31, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के गुटवा गांव में अज्ञात चोरों ने शनिवार रात एक दुकान का ताला तोड़कर नकदी एवं सामान सहित करीब 30 हजार रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। वहीं घर के बाहर बंधी एक बछिया को भी चोर अपने साथ ले गए। मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार सुनील सिंह ने घाघरा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।