कासगंज: सदर कोतवाली क्षेत्र में कॉलेज पढ़ने गई छात्रा लापता, अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर
सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए अलीगढ़ जिले के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी कक्षा 11 की छात्रा है। कासगंज में स्थित एक इंटर कॉलेज में वह पढ़ने जाती है। आरोप है कि छुट्टी के बाद वह घर नहीं पहुंची। व्यक्ति ने अपनी बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई। जिसके बाद सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करली है।