खंडवा नगर: गोवंश हत्या मामले में 9 पर केस, 7 हिरासत में; जुलूस निकालकर भेजा जेल
बकरीद ईद पर गोवंश काटकर फेंकने के मामले में पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से 7 आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे हथियार भी बरामद किए। इसके बाद बीच बाजार में आरोपियों का जुलूस भी निकाला। इस दौरान सभी आरोपी कान पकड़ते नजर आए। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया और जेल भेजा। मामला ग्राम पंचायत मूंदवाड़ा के बड़ियातुला का है।