बांका: सदर अस्पताल बांका में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल, कर्मियों व मरीजों को दिया गया प्रशिक्षण
Banka, Banka | May 9, 2026 बांका के सदर अस्पताल परिसर में शनिवार की दोपहर 12 बजे अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल एवं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अग्निशमन विभाग के शिव मुनि प्रधान के नेतृत्व में अस्पताल के डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों तथा वहां मौजूद मरीजों और उनके परिजनों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।