पिंड्रा: पिंडरा तहसील पहुंचे बेलवा बस्ती के ग्रामीणों ने घराना और आवासीय पट्टा की मांग की, जनता दर्शन कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
वाराणसी के पिंडरा तहसील क्षेत्र के बेलवा मुसहर बस्ती और मुस्लिम बस्ती के ग्रामीण मंगलवार को अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील पहुंचे। अपने चार सूत्रीय मांगों को लेकर उन्होंने एसडीएम के नाम से ज्ञापन देने का प्रयास किया,लेकिन एसडीएम के अनुपस्थित रहने के कारण ग्रामीण ने तहसील परिषद स्थित जनता दर्शन कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।