मेसकौर: नागवेल गांव का बेटा बना DSP, BPSC में 146वीं रैंक लाकर जिले का मान बढ़ाया
Meskaur, Nawada | Jun 21, 2026 मेसकौर प्रखंड क्षेत्र के नागवेल गांव निवासी सौरव किशोर ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में 146वीं रैंक प्राप्त कर उप पुलिस अधीक्षक (DSP) पद पर चयनित होकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। सौरव, सेवानिवृत्त शिक्षक कमल किशोर एवं पूर्व उपप्रमुख मंजू देवी के पुत्र हैं। वर्तमान में वे जिला सहकारिता पदाधिकारी (DCO) के पद पर कार्यरत हैं।