गोपालगंज: पैठान पट्टी गांव में आपसी विवाद में एक व्यक्ति के घर लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस
गोपलगंज जिले के मांझा थाना के पैठान पट्टी गांव में आपसी विवाद को लेकर आरोपियों के द्वारा एक व्यक्ति के घर में बुधवार की दोपहर 2:00 बजे आग लगा दी गई। वहीं इस बात की सूचना जब डायल 112 की पुलिस को मिली थी डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि आपसी विवाद को लेकर यहाँ घटना की गई है।