गोपालगंज: बिहार राज्य प्रारंभिक प्रधान शिक्षक संघ का जिला शिक्षा विभाग परिसर में धरना, शिक्षा पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
शहर के जिला शिक्षा कार्यालय परिसर में बिहार राज्य प्रारंभिक प्रधान शिक्षक संघ के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में एकदिवसीय धरना दिया। धरना की सूचना मिलने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी जब उनके पास पहुंचे तो उन्होंने एक ज्ञापन उन्हें सौंप दिया।