चांपा: तालदेवरी गांव के इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी का मामला, बिर्रा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जांजगीर चांपा की बिर्रा पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी करने वाले आरोपी दीपेंद्र कुमार आदिले को तालदेवरी गांव से ही गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की टीवी, कुर्सी, इन्वाइटर सहित अन्य सामान को जब्त किया है. आरोपी दीपेंद्र कुमार आदिले इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम करता था.