बहरोड़: बहरोड में खेत में बिजाई के दौरान भड़का पारिवारिक विवाद, ट्रैक्टर पर पथराव का आरोप; वीडियो हुआ वायरल
Behror, Alwar | Jun 10, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के गांव खातनखेड़ा में खेत में बिजाई के दौरान पारिवारिक विवाद ने तूल पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार एक युवक अपने खेत में ट्रैक्टर से बिजाई कर रहा था, तभी परिवार के ही कुछ लोगों के साथ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हो गया। बुधवार को दोपहर बारह बजे झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।