हसपुरा: प्रखंड के ब्लॉक के समीप बैतून मुर्करम ईदगाह और अमझरशरीफ की बड़ी मस्जिद में पढ़ी गई बकरीद की नमाज
हसपुरा तहसील के ब्लॉक के समीप बैतून मुर्करम ईदगाह ,बडी पुरानी मस्जिद अमझरशरीफ ,सैयदना दारूल उलुम जमा मस्जिद , रघुनाथपुर, पीरू , गहना, पचरूखिया के अलावा विभिन्न ईदगाह व मस्जिदों में बकरीद का नमाज पढ़ा गया। इसके उपरांत आपस में एक दुसरे के साथ गले मिलकर देश में अमन चैन व शांति की दुआ मांगी।