देहरादून: यूकेडी के बॉबी पवार को टिहरी लोकसभा से समर्थन देने को लेकर पूर्ण सिंह ने कहा, बॉबी पवार ने निभाई अहम भूमिका
यूकेडी के बॉबी पवार को टिहरी लोक सभा से समर्थन देने को लेकर यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्ण सिंह का कहना है कि बॉबी पवार जन सरोकारों से जुड़े मुद्दे और बेरोजगारों की आवाज उठाते आ रहे हैं, भर्ती घोटालों के आंदोलन में उन्होंने अपनी अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में यूकेडी ने तय किया है कि टिहरी लोकसभा संसदीय सीट से निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पवार का समर्थन किया जाए।