देहरादून: दून पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया चेकिंग अभियान, वाहनों से राजनीतिक पार्टियों के झंडे एवं पट्टीकाए हटवाई
एसएसपी देहरादून अजय सिंह के दिशा निर्देश का अनुपालन करते हुए दून पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रो में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान वाहनों से राजनीतिक पार्टियों के झंडे एवं पट्टीकाएं हटवाई। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता के लागू होने के चलते एसएसपी अजय सिंह ने आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन का सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है।