देहरादून: स्टार प्रचारक की सूची को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, बीजेपी जल्द करेगी सूची जारी
स्टार प्रचारकों की सूचि को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि स्टार प्रचारकों के लिए केंद्रीय नेतृत्व से आग्रह किया गया है कि जल्द ही स्टार प्रचारकों की सूची जारी की जाए । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री सहित अनेकों नाम केंद्र को भेजे गए है जल्द ही स्टार प्रचारकों की सूची केंद्र द्वारा जारी कर दी जाएगी।