उतरौला: विधायक राम प्रताप वर्मा ने भाजपा कार्यालय में देहात मंडल उतरौला के मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधि को किया सम्मानित
31 दिसंबर मंगलवार सुबह 10:00 बजे भाजपा कार्यालय उतरौला पर मेलाराम वर्मा को उतरौला देहात मंडल का मंडल अध्यक्ष और जनकराम मौर्य को जिला प्रतिनिधि बनाये जाने पर विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा , एवं भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी संदीप उपाध्याय द्वारा सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उतरौला देहात मंडल के समस्त कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।