महोबा: करहरा कलां गांव में बच्चों के विवाद में दबंगों ने परिवार को लाठी-डंडों से पीटा, कार्रवाई न होने पर एसपी से लगाई गुहार
Mahoba, Mahoba | Jul 4, 2026 नीलम ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि गली में खेल रहे उनके भतीजे नैतिक के सिर पर एक लड़के ने पत्थर मार दिया। शिकायत करने पर आरोपी पक्ष ने लाठी-डंडों से परिवार की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।