पटना ग्रामीण: कोतवाली थाना क्षेत्र में नाबालिग संदिग्ध के पास से पांच सोने के लॉकेट बरामद, दूसरा फरार
कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब 10:00 बजे पुलिस ने 1नाबालिग के पास से 5सोने के लॉकेट बरामद किए हैं।जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा।महानवमी के दिन मां दुर्गा का दर्शन करने आए कई लोगों के साथ चोरी की वारदात हुई है।किसी की बाइक चोरी हुई, किसी के मोबाइल चोरी हुए तो किसी की चैन चोरी हुई।कोतवाली थाने में चोरी के लगभग दो दर्जन सनहा दर्ज कराए गय हैं।