महोबा: उधार के रुपये मांगने पर महिला को जान से मारने की धमकी, कबरई पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
Mahoba, Mahoba | Jul 4, 2026 कुल्लई पहाड़िया गांव की रहने वाली शीला आदिवासी ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि चार वर्ष पहले बेटी की शादी के लिए किशोरी आदिवासी को 20 हजार रुपये उधार दिए थे। अब रुपये मांगने पर आरोपी और उसके बेटे गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हैं। कबरई थाने में शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाया।