पलारी: ग्राम बिनौरी में अंधे कत्ल हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, पत्नी, भाई समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
खबर आज 1 अप्रैल दोपहर 3:30 बजे की है ,थाना पलारी क्षेत्र के ग्राम बिनौरी में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक रामकुमार साय (37) की हत्या उसकी ही पत्नी, बड़े भाई और एक रिश्तेदार ने मिलकर की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक अक्सर शराब के नशे में परिवार के साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था। इसी से परेशान होकर