पामगढ़: डोंगाकोहरौद गांव में बदहाल सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने भूख हड़ताल की, दूसरे दिन तबियत बिगड़ी
जांजगीर-चाम्पा के पामगढ़ क्षेत्र के डोंगाकोहरौद गांव में बदहाल सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है और हड़ताल के दूसरे दिन लोगों की तबियत बिगड़ गई है. लोगों को अस्पताल ले जाया गया है. यहां अनिश्चिकालीन आंदोलन में ग्रामीण जुटे हुए हैं. आमरण अनशन की सूचना के बाद पामगढ़ के नायब तहसीलदार पहुंचे थे और ग्रामीणों से बात की थी।