बरेली: प्रेमनगर में नशे में कार सवारों का तांडव, तीन वाहनों की टक्कर, भीड़ ने की पिटाई
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र की डेलापीर चौकी अंतर्गत झूलेलाल द्वार के पास नशे में धुत दो युवकों ने तेज रफ्तार कार से सड़क पर उत्पात मचाया। उनकी अनियंत्रित कार ने आगे चल रहे वाहन को टक्कर मार दी, जिससे एक महिंद्रा थार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने दोनों को कार से निकालकर पीट दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में लिया।