बीदासर: *चूरू: बीदासर में पानी की डिग्गी में गिरने से युवक की मौत, शव निकाला*
Bidasar, Churu | Jun 11, 2026 बीदासर के हरिनगर में गोदिया बालाजी मंदिर के पास पानी की डिग्गी में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर चांदरतन गुलेरिया ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने डिग्गी से शव बाहर निकाला। मृतक की पहचान हरिनगर निवासी परमेश्वर मेघवाल के रूप में हुई।