डीग: लंबे समय से अनुपस्थित चिकित्सकों पर सख्ती, 5 दिन में मांगी गई रिपोर्ट
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से बिना अनुमति अनुपस्थित चल रहे चिकित्सकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इस संबंध में निदेशालय, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं, राजस्थान, जयपुर द्वारा डीग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को अति-आवश्यक पत्र जारी कर विस्तृत जानकारी मांगी गई है।