भिंड नगर: गौरी सरोवर पर लगे वाटर कूलर की टोटियों पर लगे सरियों के कोड़े, चोरी रोकने के लिए प्रशासन ने अपनाया नया तरीका
भिंड गौरी सरोवर स्थित कालेश्वर मंदिर के बाहर लगाए गए वाटर कूलर की टोटियों को चोरो से बचाने के लिए प्रशासन ने अनोखा कदम उठाया है। टोटियों के चारों ओर लोहे की सरियों के सुरक्षा कवर (कोड़े) लगवा दिए गए हैं, ताकि कोई उन्हें खोलकर चोरी न कर सके।बताया जा रहा है कि पहले कई बार असामाजिक तत्व सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए वाटर कूलर की टोटियां चोरी करते थे