गोरखपुर: गोरखपुर में बड़ा हादसा: राप्ती नदी में अलग-अलग क्षेत्रों में डूबने से 5 बच्चों की हुई मौत
गोरखपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में राप्ती नदी में डूबने से पांच बच्चों की हुई मौत खोराबार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में राप्ती नदी में लापता हुए चार किशोरों के शव को लगभग 36 घंटे बाद सघन सर्च अभियान के तहत एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। बता दे की 31 मार्च की शाम को मिर्जापुर गांव के पास पीपे के पुल से थोड़ी दूर पर चार साइकिल मिली थी।