पामगढ़: पामगढ़ क्षेत्र सहित जिले में सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन
जांजगीर-चांपा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जनसमस्याओं के निराकरण और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत कुम्हारीकला एवं नगर पंचायत बलौदा व नरियरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकजन उपस्थित।