बड़ौत: खेकड़ा में बेखौफ तार चोरों के सामने पुलिस बेबस, 20 दिन में 17,000 मीटर तार चोरी, किसान उठा रहे पुलिस पर सवाल
Baraut, Bagpat | Jul 1, 2026 खेकड़ा क्षेत्र इन दिनों बिजली तार चोर गिरोह की पहली पसंद बनता जा रहा है। बेखौफ बदमाश लगातार विद्युत लाइनों को निशाना बना रहे हैं, जबकि पुलिस चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में विफल नजर आ रही है। हालात ऐसे हैं कि चोर एक के बाद एक वारदात कर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं और ग्रामीणों व किसानों का पुलिस की कार्यशैली पर भरोसा डगमगाने लगा है। 30 जून की रात चोरों