चाईबासा: जूनियर राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम में पश्चिमी सिंहभूम के दो खिलाड़ी चयनित
तेलंगाना के हैदराबाद में 6 से 11 जुलाई तक आयोजित होने वाली ‘जूनियर राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप’ के लिए झारखंड की अंडर-18 टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में पश्चिमी सिंहभूम जिले के दो खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाकर जिले का मान बढ़ाया है। चयनित खिलाड़ियों में तांतनगर प्रखंड के चिटीमिटी गांव की लक्ष्मी सावैयां और टोंटो प्रखंड के के पुरूषोतम बारी शामिल हैं।