नवाबगंज: बाराबंकी में NRLM में भ्रष्टाचार, महिलाओं ने अफसरों पर घटिया मशीनें देने और धमकाने के आरोप लगाए
बाराबंकी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) जिले में विवादों में घिर गया है। बंकी ब्लॉक के विभिन्न ग्राम संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने ब्लॉक मिशन मैनेजरों और अधिकारियों पर धन के दुरुपयोग और मनमानी का आरोप लगाया है। महिलाओं का दावा है कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के बजाय, सरकारी बजट का दुरुपयोग कर खास फर्मों से खरीदारी का दबाव बनाया गया।