फरसगांव: प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को ₹4 लाख की सहायता राशि मंजूर
कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार के वारिसों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। कोण्डागांव तहसील के ग्राम आलबेड़ा निवासी जितेन्द्र की पानी में डूबने से हुई मृत्यु के बाद उनके पुत्र दिनेश, मनीष तथा पुत्रियों मनीषा और लक्ष्मी के लिए यह सहायता राशि मंजूर की गई।