मंझनपुर: त्योहारों पर अमन-चैन की तैयारी, पुलिस-प्रशासन ने धर्मगुरुओं संग बनाई सौहार्द की रणनीति, मंझनपुर कलेक्ट्रेट में बैठक
त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर जनपद प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सक्रिय नजर आया। इसी क्रम में जनपद के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपसी सद्भाव कायम रखने पर विस्तृत चर्चा हुई है