राठ: सिकंदरपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में 32 वर्षीय युवक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों का कहना- शराब पीने का था लती
Rath, Hamirpur | Feb 18, 2026 राठ कस्बे के सिकन्दरपुरा इलाके में 32 वर्षीय एक मजदूर व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते अपने घर में रस्सी के फंदे से फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त करने का प्रयास किया। घटना की जानकारी लगते ही मृतक व्यक्ति के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आज बुधवार को मृतक व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।