कांके: हिनू स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे IAS मनीष रंजन, ईडी की टीम कर रही पूछताछ
Kanke, Ranchi | Jun 3, 2024 टेंडर घोटाले मामले की ईडी जांच कर रही है। इस मामले को लेकर आज IAS मनीष रंजन ईडी ऑफिस पहुंचे। जिसके बाद टेंडर घोटाले मामले में ईडी के अधिकारियों के द्वारा उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई। बता दें कि इससे पहले 28 मई को IAS मनीष रंजन से करीब आठ घंटे तक पूछताछ की गई थी।