गुमला: विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
Gumla, Gumla | May 29, 2026 विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय गुमला के सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों एवं महिलाओं को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक करना, भ्रांतियों को दूर करना तथा सुरक्षित माहवारी प्रबंधन की जानकारी देना था।